top of page
फोटो गैलरी




1/14
लोकार्पण और परिचर्चा - अंतरंग कथाएं बहिरंग संसार: वंदना यादव की रचनात्मक दुनिया
14 अगस्त 2026 | सीएसओआई, नई दिल्ली
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CSOI, नई दिल्ली में विशाल पांडेय द्वारा संपादित पुस्तक ‘अंतरंग कथाएँ, बहिरंग संसार’ का लोकार्पण और परिचर्चा रखी गई।
परिचर्चा में प्रो. विद्या सिन्हा, प्रो. सुषमा यादव और प्रो. भारती गोरे ने भाग लिया और संचलन किया निवोदिता मिश्रा, कार्यक्रम अधिशासी आकाशवाणी महानिदेशालय ने।




1/6
लोकार्पण - सैनिक पत्नियों की कथा और व्यथा
10 जनवरी 2026 | भारत मंडपम, नई दिल्ली
भारत मंडपम के लेखक मंच पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत के चेयरमैन प्रोफेसर मिलिन सुधाकर मराठे, डायरेक्टर कर्नल युवराज मलिक, पवन अग्रवाल (प्रभात प्रकाशन), विशाल पाण्डेय (कला एवं साहित्य अध्येता) तथा पुस्तक की संपादक वन्दना यादव की उपस्थिति रही।




1/9
लोकार्पण और परिचर्चा - सैनिक पत्नियों की कथा और व्यथा
3 जनवरी 2026 | साहित्य अकादमी, नई दिल्ली
सैनिकों, उनके परिवारों, साहित्यकारों तथा साहित्य प्रेमियों से भरे सभागार में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे प्रोफेसर अनिल राय, मुख्य अतिथि थी प्रोफेसर संध्या वात्स्यायन। मुख्य वक्ता थे अजय तिवारी जी तथा विशिष्ट अतिथि, असिस्टेंट प्रोफेसर वेद प्रकाश वत्स जी थे। पुस्तक का परिचय दिया आदेश गोयल जी ने और कार्यक्रम का सुंदर और सफल संचालन किया विशाल पांडेय जी ने। अचानक उपस्थित हुई परिस्थितियों के कारण सोनी पाण्डेय जी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी।




1/11
लोकार्पण - मार्च 2024 के 'अभिनव इमरोज़' एवं 'साहित्य नंदिनी' पत्रिकाओं का विशेषांक
7 अप्रैल 2025 | वास्तु क ला अकादमी, नई दिल्ली
मार्च 2024 के 'अभिनव इमरोज़' एवं 'साहित्य नंदिनी' पत्रिकाओं के विशेषांक वन्दना यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को केन्द्र में रख कर प्रकाशित हुए हैं। वरिष्ठ संपादक श्री देवेन्द्र कुमार बहल इन पत्रिकाओं के संपादक हैं और इन अंकों की अतिथि संपादक हैं डॉ. रेणु यादव।
दोनों पत्रिकाओं का लोकार्पण 7 अप्रैल की दोपहर दिल्ली स्थित वास्तु कला अकादमी, सेकुलर हाउस में हुआ। मंच पर प्रो. सत्यकेतु संस्कृत, डॉ दीपक पांडे, प्रो. बंदना झा, सूर्यकांत शर्मा, लता विनोद नोवाल, डॉ रेनू यादव, श्री देवेंद्र कुमार बहल, वन्दना यादव तथा चंद्रमणि ब्रह्मदत्त उपस्थित थे। कार्यक्रम के सूत्रधार रहे साहित्यकार और कला अध्येता विशाल पाण्डेय।




1/7
लोकार्पण - 'शुद्धि' उपन्यास
27 फ़रवरी 2023 | विश्व पुस्तक मेला, नई दिल्ली
विश्व पुस्तक मेले में ‘साहित्य–घर’ वाणी प्रकाशन ग्रुप से प्रकाशित वन्दना यादव के उपन्यास 'शुद्धि' के लोकार्पण व परिचर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थे प्रो. सत्यकेतु सांकृत, डॉ. सुनीता और अनिल जोशी। कार्यक्रम का सफल संचालन किया डॉ. महेन्द्र प्रजापति ने।




1/8
लोकार्पण - 'अब मंज़िल मेरी है'
9 जनवरी 2020 | विश्व पुस्तक मेला, नई दिल्ली
विश्व पुस्तक मेले में ‘साहित्य–घर’ यश प्रकाशन से प्रकाशित वन्दना यादव की मोटीवेशनल पुस्तक 'अब मंज़िल मेरी है' के लोकार्पण व परिचर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थे प्रो. सत्यकेतु सांकृत, गीता श्री, लक्ष्मीशंकर वाजपेई और राहुल देव।




1/19
लोकार्पण - 'कितने मोर्चे' उपन्यास
1 दिसंबर 2018 | कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नई दिल्ली
दीप प्रज्वलन के साथ आरम्भ हुए साहित्यिक कार्यक्रम में डॉ मृदुला टंडन द्वारा स्वागत उद्बोधन के बाद उपन्यास ‘कितने मोर्चे’ का विमोचन वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव, प्रो. अरुण भगत, पाखी पत्रिका के संपादक प्रेम भरद्वाज, प्रो. सत्यकेतु सांकृत, वरिष्ठ कवि लक्ष्मी शंकर बाजपेई, प्रवासी साहित्यकार प्रो. पुष्पिता अवस्थी, एवं कर्नल डी. आर. सेमवाल ने किया।
bottom of page