top of page

नॉन-फिक्शन

आई डोन्ट लाइक यू
2025

प्रकाशक - अद्विक पब्लिकेशन
विधा - संस्मरण

'आई डोन्ट लाइक यू' बाल मन की मानसिक ज़रूरतों, बच्चों के आत्मविश्वास, बातचीत करने के तरीकों और बालकों के आत्मसम्मान को बढ़ाने के टिप्स देने के साथ पैरेंटिंग के बेहतरीन सुझाव देती है। पुस्तक की लेखक वन्दना यादव अपने बचपन के किस्सों, देहात और शहर के मध्य बढ़ते जीवन पर बात करते हुए सामाजिक-पारिवारिक जीवन और पशु-पक्षियों के, प्रकृति के अंग-संग बढ़ते बाल-मन की बात करती है। पुस्तक एकसाथ दो तरह के जीवन अपने भीतर समेटे हुए है। एक वह जो निहायत शहरी है तो दूसरा पक्ष खालिस ग्रामीण धरती पर अंकुरित होते हुए उस पादप के जैसा है जो बड़ा होकर घना और छायादार वृक्ष बनता है। 'यादों के झरोखे से...' सिरीज के अंतर्गत अद्विक प्रकाशन ने वन्दना यादव की आवश्य पढ़ी जाने वाली संस्मरण की पुस्तक 'आई डोन्ट लाइक यू' का प्रकाशन किया है।

सिक्किम: स्वर्ग एक और भी है!
2023
प्रकाशक - अद्विक पब्लिकेशन
विधा - यात्रा-वृत्तांत

सिक्किम पहाड़ों का प्रदेश है। हर ओर छोटे-बड़े पहाड़ ही पहाड़ हैं। सोच को भ्रमित करने वाली ऊँची... और ऊँची पर्वतीय चोटियां हैं तो दूसरी ओर ऊँचाई को चुनौती देती गहरी खाईयाँ हैं। जहाँ-तहाँ बहते नदि-नाले हैं, जंगल हैं, वन हैं, बर्फ ढ़के पहाड़ भी हैं, और चाय के बागान भी। समय के साथ बदलते शहर और शहरी हैं, इतिहास को सम्हाल कर रखने वाले जिम्मेदार नागरिक और प्रशासन भी हैं। यह किताब ना-थूला पास की सैर करवाते हुए बाबा हरभजन सिंह से मिलवाती है। प्रकृति की सुंदरता के साथ गुरू दोंगमा झील के रास्ते की कठिनाई भी बताती है। चीन के साथ लगती सीमा पर एक सैनिक पत्नी का नज़रिया भी बताती है। प्रकृति का अनछुआ स्वरूप देखना, महसूसना और जीना है, जो अपने देश की धरती पर हो तब ऐसी कल्पना को साकार करने का एक ही जवाब है – ‘सिक्किम: स्वर्ग एक और भी है।'

bottom of page