top of page

बाल साहित्य

हिमालय सिरमौर सिक्किम
2024

प्रकाशक - नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (NBT)
विधा - बाल यात्रा व्रतांत

सिक्किम भारत का वह पहाड़ी राज्य है जहाँ इतिहास और आधुनिकता के अद्भुत रंग एकसाथ देखने को मिलते हैं। हरियाली से ढ़के पहाड़, स्वच्छ बहती हवा, रोमांच जगाते झरने, ठंडी शीतल नदी, ऐतिहासिक मंदिर, बौद्ध मठ और गुरूद्वारे... और इतने ही विविध-रंगी वहाँ के लोग। अलग-अलग भाषा-बोली और संस्कृतियों वाले सिक्किम के भारत में विलय से लेकर यहाँ के ऐतिहासिक महत्व पर बालकों के लिए लिखी गई पुस्तक 'हिमालय सिरमौर सिक्किम' को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत ने प्रकाशित किया है।

चिखुरी
2024

प्रकाशक - अद्विक पब्लिकेशन
विधा - बाल उपन्यास

चिखुरी हमारे आसपास रहने वाला शरारती प्राणी है। यह बुद्धिमान है, चतुर-चालाक भी है और सबसे बड़ी बात कि यह हालात से कभी हार नहीं मानती। दोस्तों के साथ खेलते हुए आप बच्चे जितनी मस्ती करते हैं, यह भी उसी तरह के मजेदार किस्से गढ़ती है। खूब शरारतें करने, दौड़भाग करने वाली गिलहरी की दोस्त चिड़िया तो है ही मगर क्या होता है जब एक इंसान से उसकी दोस्ती हो जाती है। कैसे दोनों मिलकर अचंभित कर देने वाले कारनामे करते हैं। चिखुरी और उसका दोस्त बिना अधिक पैसा ख़र्च किये और कम से कम मेहनत में, कैसे खेत में ही तालाब बना लेते हैं। यह और ऐसी अनेक बातें आप 'चिखुरी' (बाल उपन्यास) को पढ़कर जानेंगे।

पिकनिक और कहानियाँ
2024

प्रकाशक - अद्विक पब्लिकेशन
विधा - बाल कहानी संग्रह

दोस्तों के साथ बिताए पल, जीवन भर याद रहते हैं। ऐसी ही शरारतों के रंग में रंगी, प्रकृति के अंग-संग चलती कहानियों के संग्रह का नाम है, 'पिकनिक और कहानियाँ' इस कहानी संग्रह में बच्चों की पिकनिक भी है तो गिलहरी की शरारतें भी है। हाथी के बच्चे का मनमौजी स्वभाव भी दर्ज है तो वहीं एक बच्ची की मासूमियत भी है। ऐसे ही कुछ बच्चों की पशु-पक्षियों के दाना-पानी को लेकर गहरी चिंताएं हैं। यही चिंताएं छोटे-छोटे बच्चों से अपने घर की छत और बालकनी में चिड़िया के लिए खेती भी करवाने लगती है। ऐसा बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव कैसे होता है, यह जानना बहुत रोचक होगा। कुल मिलाकर यह कहना सही रहेगा कि दोस्तों और प्रकृति के साथ आनंद मनाने की कहानियों का संग्रह है, 'पिकनिक और कहानियाँ।' यह कहानियाँ बच्चों को गुदगुदाएंगी, हँसाएंगी और कुछ बड़ा करने को भी उकसाएंगी।

नीला आसमान
2022
प्रकाशक - अद्विक पब्लिकेशन
विधा - बाल कविताएं

'नीला आसमान' बालकों की रुचि और जिज्ञासा को ध्यान में रख कर रची गई कविताओं का संग्रह है। 36 कविताओं के संग्रह में वन्दना जी की लिखी अलग-अलग मूड की कविताएं संकलित की गई हैं जो बच्चों को अपने आस-पडौस के माहौल से जोड़ने का काम करेंगी।

सब्जियों वाले गमले
2015
चित्र - पार्थ सेनगुप्ता
प्रकाशक - नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (NBT)
विधा - बाल कहानी

NBT की सबसे ज़्यादा बिकने वाली किताबों में से एक, 'सब्जियों वाले गमले' बच्चों के लिए एक बेहतरीन हिंदी किताब है। यह किताब भाई-बहन की एक जोड़ी की कहानी है, जो सब्जियों के फ़ायदों और बागवानी की खुशी के बारे में सीखते हैं।

ପନିପରିବା କୁଣ୍ଡ
2021
चित्र - पार्थ सेनगुप्ता
प्रकाशक - नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (NBT)
विधा - बाल कहानी
जुगल किशोर सारंगी द्वारा उड़िया में अनुवादित।

NBT की सबसे ज़्यादा बिकने वाली किताबों में से एक, 'सब्जियों वाले गमले' बच्चों के लिए एक बेहतरीन हिंदी किताब है। यह किताब भाई-बहन की एक जोड़ी की कहानी है, जो सब्जियों के फ़ायदों और बागवानी की खुशी के बारे में सीखते हैं।

bottom of page